प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड द्विर्षीय डाइट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार स?
- फोटो : DEHRADUN
करीब दो सालों से प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति ने होने से गुस्साए डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इससे पहले उत्तराखंड द्विवार्षिक डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी रणनीति बताई।
संघ के महासचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग के सुस्त रवैये से प्रदेश के प्रशिक्षित बेरोजगार परेशान हैं। कोर्ट में लंबित वाद पर विभाग एवं सरकार की ओर से सयम पर काउंटर जमा नहीं किया जा रहा, जिसके चलते कोर्ट में सुनवाई में देरी हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा राणा ने कहा कि पूर्व में भी लंबे समय तक विरोध जताने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया किसी तरह शुरू हो सकी थी। अगर अब भी सरकार एवं विभाग समय पर पूरी कार्रवाई नहीं करता है तो प्रशिक्षित उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बताया कि प्रशिक्षित संगठन अपनी मांगों को लेकर धरने के अलावा इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाएगा साथ ही सचिवालय कूच और मुख्यमंत्री आवास कूच भी करेगा। इस दौरान शुभम पंत, हिमांशु जोशी, दीक्षा राणा, मन्नू सरोज, प्रकाश मौजूद रहे। संवाद