फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोटद्वार के जलनिगम स्टोर में घुसा हाथियों का झुंड, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान 

Tue, 01 Sep 2020 07:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • हाथी के झुंड ने दो घंटे तक जलनिगम स्टोर में मचाई तोड़फोड़ 
  • वन कर्मियों ने जंगल में खदेड़ा, मंगलवार सुबह चार बजे की घटना, दो घंटा बाधित रहा यातायात 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कोटद्वार में हाथियों के झुंड ने सिद्धबली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे जल निगम के स्टोर में दो घंटें तक जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने डिपो का गेट और दीवार तोड़ दी और वहां रखा सामान बिखेर दिया।

विज्ञापन


स्टोर में तैनात कर्मचारियों ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। दो घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने हाथियों को जंगल में खदेड़ दिया। इस दौरान दो घंटे तक एनएच पर यातायात बाधित रहा। 

बता दें कि मंगलवार सुबह चार बजे सिद्धबली मंदिर के एकदम सामने एनएच से सटे जल निगम के स्टोर में करीब आठ हाथियों के झुंड ने हमला बोल दिया। हाथी जंगल से निकलकर एनएच पर पहुंचे और स्टोर का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गए। गेट टूटने की आवाज सुनते ही वहां तैनात निगम कर्मचारियों की नींद खुल गई। डिपो के अंदर विशालकाय हाथियों के झुंड को देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्टोर परिसर के अंदर उत्पात मचाया

उन्होंने आनन फानन में किसी प्रकार कमरे से निकलकर सड़क की ओर दौड़ लगाकर जान बचाई और इसकी सूचना तिलवाडांग वन चौकी को दी। इस बीच हाथियों ने स्टोर परिसर के अंदर जमकर उत्पात मचाया।

वहां रखे पाइप इधर-उधर पटक दिए और एक दीवार को भी तोड़ दिया। सूचना पर डिप्टी रेंजर याकूब अली वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथियों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए।

इसके बाद वन कर्मियों ने पटाखे और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इस बीच एनएच पर वाहनों का जाम लगा रहा, हाथी के झुंड के जंगल में जाने के बाद ही एनएच पर यातायात सुचारू हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें