फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवाओं को दिलाया आत्म निर्भर भारत का संकल्प

विज्ञापन
चकराता में भाजयुमो के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित अति​​​​थि व पदा​धिकारी। स्रोत संग
विज्ञापन
चकराता। चिल्ड्रंस पार्क में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल के माध्यम से आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास व स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें आत्म निर्भर भारत का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर संगठन के ग्रामीण मंडल के जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने अतिथियों का आभार जताने के साथ सभी युवाओं से आत्म निर्भर भारत का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चकराता मोनिका अग्रवाल, नरेश चौहान, प्रवीण चौहान, विनायक नौटियाल, अंकित जोशी, नीरज चौहान, जयवीर चौहान, कृपाल राणा, अरविंद चौहान, नीरज नौटियाल, धीरेंद्र चौहान, रॉबिन तोमर, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें