फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फिर उतरेंगी सड़कों पर

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्याएं। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन (सीटू) की बैठक में मांगों की अनदेखी पर आक्रोश जताया गया। कांवली रोड स्थित सीटू कार्यालय में उर्मिला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि नौ अगस्त को संपूर्ण भारत में सभी ट्रेड यूनियनों की ओर से सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रैली और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त को सामूहिक प्रदर्शन के बाद 10 से 16 अगस्त तक ब्लॉक स्तरीय बैठक की जाएगी। 17 को जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 18 अगस्त से 14 सितंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ज्योतिका पांडे ने बताया कि 15 सितंबर को राज्य स्तरीय रैली निकाली जाएगी। लक्ष्मी पंत ने बताया कि उनकी मांगें जायज हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया है। बताया कि एक हजार रुपये की घोषणा नहीं, बल्कि 21000 रुपये सम्मान जनक मानदेय देने, 2019-20 में धरने के दौरान कटा हुआ मानदेय वापस करने, नंदा गौरा कन्या धन योजना का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बेटियों को भी दिए जाने, पोषण ट्रैकर एप बंद करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में सैनेटरी नैपकीन का वितरण निशुल्क करने आदि की मांग की जा रही है। बैठक में चित्रकला, रेखा रावत, गीता पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें