महेश्वरा गांव के इंटरमीडिएट पास छात्र ने एक बार्डर की सिक्योरिटी के लिए एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है जो बड़े-बड़े इंजीनियरों को मात देगा। खानपुर विकासखंड के छोटे से गांव महेश्वरा के रहने वाले युवा गुरविंदर पुत्र गुरूमुख सिंह इंटरमीडिएट पास है।
पिता की माली हालत के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए लेकिन फिर भी वह नये नये प्रयोग करते रहते है। पिछले वर्ष गुरविंदर ने बाइक चोरी रोकने के लिय एक डिवाईस का निर्माण किया था। जो क्षेत्र मे काफी सफल रहा।
अब गुरविंदर ने देश की सीमाओं की रखवाली के लिय बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम तैयार कर लिया है। गुरविंदर ने बताया कि उन्होंने स्वचलित बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम तैयार किया है। इस सिस्टम मे एक गन होती है। गन के साथ लेजर सेंसर कंनेक्ट होता है।
इसके कंट्रोल के लिय एक यूनिट और बैटरी होती है। जो पूरे सिस्टम को कंरट देने का काम करती है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम को बॉर्डर पर इस तरह तैनात किया जाएगा ताकि लेजर किरणे बॉर्डर पर लगे तारों के साथ साथ लंबाई में गुजरे।