फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर 65 तोला सोना हड़पने का आरोप, पुजारी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के राजावाला निवासी वैष्णो माता मंदिर के पुजारी राहुल थापा पर तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका का भय दिखाकर करीब 65 तोला सोने के आभूषण हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मामला मार्च 2026 का है। एक जून को अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर में शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लोकपाल परमार के अनुसार, शहीद किशन थापा मार्ग सेलाकुई निवासी ओशीन गुरंग ने शिकायत देकर बताया कि दो मार्च 2026 को राहुल थापा ने फोन कर उनके घर पर टोना-टोटका होने की बात कही। बाद में वह घर पहुंचा और पूजा-पाठ के नाम पर परिवार को डराकर घर में रखे सोने के सभी आभूषण एक लाल कपड़े में रखने को कहा।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूजा के दौरान आरोपी ने आभूषणों की पोटली अपने हाथ से बांधी और उसे एक संदूक में रखवाकर 62 दिन तक खोलने से मना कर दिया।
शिकायत के अनुसार तय अवधि पूरी होने के बाद भी आरोपी लगातार बहाने बनाकर संदूक खुलवाने से बचता रहा। 28 मई को व्हाट्सएप संदेश के जरिए उसने स्वयं संदूक खोलने की बात कही। इसके बाद परिवार और गवाहों की मौजूदगी में संदूक खोला गया तो उसमें आभूषणों की जगह केवल चावल और सूखे नारियल मिले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धार्मिक विश्वास और भय का लाभ उठाकर करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण हड़प लिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर राहुल थापा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें