फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालरोड पर नाले के ऊपर लगे लोहे के जाल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। माल रोड के शहीद स्थल के पास बीच सड़क पर नाले के उपर लगे लोहे के भारी भरकम जाल के क्षतिग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोग इसके शीघ्र ठीक करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोहे के जाल के क्षतिग्रस्त होने से पैदल घूमने वाले पर्यटकों, बच्चों, बुजुर्गों तथा दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी रमेश चंद्र , मुकेश भट्ट सहित अन्य ने कहा कि नाले के ऊपर लगे जाल को ठीक करने के लिए कई बार मंत्री की समीक्षा बैठक, नगर पालिका की बैठकों में उठाया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त जाल को तत्काल बदला जाए। लोनिवि एई शिवराज सिंह लोधियाल ने कहा कि क्षतिग्रस्त लोहे के जाल को ठीक करने के लिए जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा, कहा मालरोड़ में कहीं भी कोई समस्या होगी उसको चिन्हित करके उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें