फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून से मसूरी तक इलेक्ट्रिक बस फिलहाल सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। परिवहन निगम की ओर से राजधानी दून से मसूरी तक इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना फिलहाल परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। बस सप्लाई करने में कंपनियों के दिलचस्पी न लेने की वजह से यह समस्या आ रही है। यही हाल हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की प्रक्रिया का है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से राजधानी दून से लेकर पहाड़ों की रानी मसूरी व हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक 25-25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना बनायी गई है। इस कड़ी में दोनों मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का ट्रायल भी हो चुका है। इसके बाद बसों की उपलब्धता के लिए टेंडर भी कराए गए, लेकिन सिर्फ एक ही कंपनी का टेंडर आने के कारण प्रक्रिया टल गई है। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि दोनों मार्गों पर जल्द बसें संचालित की जा सकें इसके लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि इस बार कई कंपनियां हिस्सा लेंगी और बसों की खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें