फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी में खतरा बने गिरासू भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पहाड़ों की रानी में दर्जनों गिरासू भवन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इन भवनों के गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको देखते हुए उप जिलाधिकारी ने इन्हें खाली कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मसूरी गोपाल राम बिनवाल ने सोमवार को लंढौर स्थित गिरासू भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कई भवनों में अब भी लोग निवास कर रहे हैं। ऐसे में इनके गिरने से जानमाल की हानि हो सकती है। उन्होंने नगर पालिका और पुलिस को गिरासू भवनों में निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए है।
एसडीएम ने बताया कि आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने 2010 में मसूरी के 3344 भवनों का सर्वे किया था। इसमें से 615 को अति संवेदनशील घोषित किया गया। केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई कि भूकंप आने पर यह भवन गिर सकते हैं। क्षेत्रीय सभासद आरती अग्रवाल ने प्रभावितों के लिए स्थाई व्यवस्था बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें