अमूल हरिद्वार स्थित यूनिट से अपने उत्पादों को तैयार कर बाजार में उतारेगा। इसके साथ ही आंचल के दूध-दही व अन्य दुग्ध उत्पादों की पैकेजिंग करेगा। अमूल से जुड़ने पर आंचल की विश्वसनीयता में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, यूनिट में कार्यरत कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा ताकि उनकी क्षमता में बढ़ोत्तरी हो।
रायपुर स्थित आंचल डेयरी की पनीर फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता से अमूल बेहद खुश है। अभी वह वहां एक माह में करीब 30 टन पनीर का उत्पादन कर रहा है। अमूल ने प्रतिमाह 300 टन पनीर खरीदने की पेशकश की है। इसे देखते हुए अब आंचल डेयरी की क्षमता बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
अमूल दुग्ध उत्पादों का एक ब्रांड है। आंचल डेयरी की पैकेजिंग अमूल करेगा तो इसका भी फायदा मिलेगा। अमूल को अधिक मात्रा में पनीर उपलब्ध कराने के लिए यूनिट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, पशुपालन