फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की मुसीबतें खत्म करने को केंद्र ने दिया 'अमृत'

Wed, 13 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमृत योजना
विज्ञापन
देहरादून के गली-मोहल्लों में छूटे हुए पेयजल, ड्रेनेज और सीवर के काम अब जल्द हो सकेंगे। पेयजल निगम की हेल्पलाइन में की गई शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए इन कार्यों के लिए अमृत योजना के तहत बजट मांगा गया था। इसके लिए पहली किश्त के तौर पर निगम को 11 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन


पेयजल निगम की हेल्पलाइन में और अन्य तरीकों से लोगों ने शिकायत की थी। कहीं थोड़ा सीवर का काम छूटा हुआ है तो कहीं ड्रेनेज का, कहीं पानी लाइन संबंधी काम होना है। निगम की ओर से इन कार्यों के लिए अमृत योजना के तहत 57 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

हालांकि, इसमें से 11 करोड़ रुपये ही पहली किश्त के रूप में मिले हैं। निगम की ओर से अब इन पैसों से छोटे-छोटे कार्य किए जाएंगे। दरअसल, निगम की ओर से बड़ी योजनाओं के प्रोजेक्ट तो बनाए जाते हैं, लेकिन छोटे कार्य या छूटे कार्यों को खास तवज्जो नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों की शिकायत रहती है कि जब काम किया जा रहा है तो छोटे-बड़े सभी काम हों। साथ ही जहां काम छूट गया है, पहले वहां पूरा किया जाए। लोगों की शिकायतों के बाद निगम भी इस दिशा में चुस्त हुआ और ऐसे कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा था। 

इनका है कहना
अमृत योजना के तहत छोटे कार्यों के लिए अलग से बजट मांगा गया था। पहली किश्त के रूप में पहुंचे 11 करोड़ रुपये से जल्द काम शुरू होगा। इन कार्यों के लिए कुल 57 करोड़ रुपयों की मांग की गई है। अब लोगों की सभी परेशानी दूर की जाएगी। इन पैसों से पानी, सीवर और ड्रेनेज संबंधी जो भी छूटे काम हैं, सब पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुजीत कुमार विकास, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम

यह कार्य होंगे
सीवर कार्य
-हरिद्वार बाईपास, विष्णु विहार, वाणी विहार, करनपुर आदि क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछेगी 
-मोथरोवाला के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को चलाया जाएगा और इसकी मरम्मत हो सकेगी

पेयजल कार्य
-अमन विहार में नलकूप, ओवर हैड टैंक बनाने के साथ लाइन बिछेगी
-केदारपुरम में नलकूप, पंप हाउस, ओवर हेड टैंक का काम होगा
-विजय पार्क स्थित हरि विहार में नलकूप, पंप हाउस, ओवर हैड टैंक बनेगा

ड्रेनेज कार्य
-अनुराग नर्सरी, कांवली रोड में ड्रेनेज सिस्टम का काम होगा
-पंडितवाड़ी और धरतावाला में ड्रेनेज सिस्टम का काम होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें