फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता ने कामकाज संभाला, विभाग की समीक्षा

Fri, 16 May 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद अब राज्य सरकार में मंत्री अमृता रावत चुनाव के बाद कामकाज पर लौट आई हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने प्रदेश की कई लंबित योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश जारी किए हैं।

समीक्षा बैठक में रामनगर के सीताबनी स्थित पर्यटन विकास की योजनाओं की डीपीआर एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग से योजना के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए प्रमुख वन संरक्षक के साथ मुख्य सचिव स्तर पर बैठक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पर्यटन विकास की योजनाओं का लिया जायजा
इसी प्रकार रामनगर में पर्यटन विकास की योजना जिसमें पार्किंग व जनसुविधाओं का विकास किया जाना है उसकी विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया है।

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित महर्षि की चौरासी कुटिया को पर्यटन की दृष्टि से ध्यान योग केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए वन विभाग के साथ आवश्यक योजना बनाने को कहा गया है।

बैठक में यात्रा मार्ग पर कूड़े के निस्तारण को प्रभारी रूप से संचालित करने की दृष्टि से श्रीनगर स्थित प्लांट को यथाशीघ्र शुरू करने तथा सोनप्रयाग स्थित कॉम्पेक्टर को तत्काल संचालित करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान सचिव पर्यटन डा. उमाकांत पंवार ने जिलाधिकारी हरिद्वार से फोन पर बात कर कूड़े के निस्तारण की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि पर्यटन विभाग के माध्यम से सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच 101 जनसुविधाओं का विकास किया गया है।

चारधाम मार्ग पर अस्थाई फ्लैक्सी टॉयलेट अगले चार-पांच दिनों में स्थापित हो जाएंगे। जानकारी दी गई कि घांघरिया से हेमकुंड के दो किलोमीटर लंबे रोपवे की निर्माण संबंधी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें