फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के दीदार को पहुंचे बिग बी, झलक पाने के लिए बेताब दिखे फैंस

Wed, 30 Mar 2022 02:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड की दिव्यता और भव्यता से बिग बी हमेशा प्रभावित रहे हैं। यहीं वजह है कि वह एक बार फिर उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के दीदार के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले भी वह उत्तराखंड आए हैं और यहां से लौटने के बाद अपने सोशल मीडिया पर अनुभवों को साझा किया था। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बिग बी को देखने के लिए यहां फैंस का तांता लग गया। इस दौरान उनके लिए बेहद कड़ी सुरक्षा रही। मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन नरेंद्रनगर आनंदा होटल गए हैं। 

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के उत्तराखंड पहुंचने की खबर मिलने से यहां उनके फैंस बेहद उत्साहित है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन यहां किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। वह चार्टर प्लेन से पहुंचे। बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच अनुमान है की नरेंद्रनगर आनंदा होटल गए। प्रसंशक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। बता दें, कि इससे पहले भी बिग बी उत्तराखंड आए हैं। वह आनंदा होटल में ही रुके।

ये भी पढ़ें...मानवता शर्मसार:  11 घंटे तक दुधमुंहे बच्चे संग खड़े-खड़े सफर करती रही महिला, परिचालक की मनमानी, 50 सीटर बस में 70 सवार
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन यहां गुजारने के बाद उन्होंने लौटकर उत्तराखंड की दिव्यता और भव्यता के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी जानकारी साझा की थी। अब एक बार फिर वह उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचे हैं। वह यह शूटिंग के लिए पहुंचे या किसी अन्य कारण से इसका पता नहीं चला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें