फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले अमित शाह

विज्ञापन
amit shah, meet, rajrajeshwarashram - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार रात जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनके कनखल स्थित आश्रम में पहुंचकर मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान कई विषयों पर चर्चा करने के साथ ही शाह ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाह ने भारत माता मंदिर पहुंचकर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि से कुशलक्षेम पूछी और पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव से मुलाकात की।

पार्टी के कई नेताओं के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम पहुंचे अमित शाह ने सबसे पहले जगद्गुरु आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इसके बाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ बैठकर कई विषयों पर मंत्रणा की। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने देश के ताजा हालात भी अमित शाह से जाने और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, संगठन सहमहामंत्री शिवप्रकाश, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाद में अमित शाह उत्तरी हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत माता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य सत्यमित्रानंद गिरि से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम जानी। यहां से वे पतंजलि योगपीठ गए और स्वामी रामदेव के साथ विचार-विमर्श किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देर रात काठगोदाम एक्सप्रेस से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें