फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज-संवरकर किया कैटवॉक तो मिला खिताब

Sun, 08 Feb 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला रूपांतरण क्लब महिलाओं के लिए हुनर दिखाने का मौका भी लाया।
विज्ञापन


शनिवार को हुए आयोजन में क्लब की ओर से ‘मिस एंड मिसेज रूपांतरण कांटेस्ट’ का आयोजन किया गया, जिसमें सजी-संवरी युवतियों, महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। स्मृति सिलवाल और योजना चौहान ने प्रतियोगिता के निर्णायकों को मुरीद बना लिया।

लोक संस्कृति के रंग बिखेरे
स्मृति मिस और योजना मिसेज रूपांतरण चुनी गईं। इस दौरान फैंसी ड्रेस कांटेस्ट में महिलाओं ने मदर टेरेसा, आज की नारी समेत विभिन्न लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन


शनिवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सन पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री मिनी वर्मा, पारस यादव, डॉ् नम्रता गौड़, भूपेंद्र रतूड़ी, अजय शर्मा, अखिल अग्रवाल, वीना अग्रवाल और जीजी लूथरा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

कला केंद्र नाट्य वाटिका की भरतनाट्यम गुरु वीना अग्रवाल ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने शिव-पार्वती नृत्य प्रस्तुत किया तो हाल तालियों से गूंज उठा।

इसके बाद मंच संभाल गायक जावेद अख्तर ने ओ हंसिनी... गुलाबी आंखें... जैसे तराने पेश किए। गीतों पर महिलाएं देर तक झूमती रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने वाली पहली पचास महिलाओं को मुंशी पन्ना मसाला की ओर से गिफ्ट हैंपर दिया गया।

कार्यक्रम की विजेताओं को भी आकर्षक उपहार और गिफ्ट हैंपर दिए गए। रूपांतरण की सक्रिय सदस्य गीता कृष्णा को समारोह में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायकों की भूमिका वेस्टलाइन स्लिमिंग सेंटर की चेयरमैन अनामिका काजिंदली, फैशन डिजायनर विनायक बुटीक की सोनू सनन और ऋतु सनन ने निभाई।
विज्ञापन


श्री महंत इंदिरेश अस्पताल आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे। गीतांजलि ज्वेलर्स, आईएफबी, केजी कुटीज, मुंशी पन्ना मसाला, एंटी करप्शन क्राइम कंट्रोल सेल, विनायक बुटीक, वेस्टलाइन स्लिमिंग सेंटर, न्यूयार्क पिजा एंड फ्राइड चिकन, एनिग्मा, ओरिफ्लेम, कादंबरी साड़ी का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

ये रहीं विजेता
मिस रूपांतरण: स्मृति सिलवाल विजेता, नूपुर मित्तल दूसरे, रमित घई तीसरे स्थान पर
मिस रूपांतरण बेस्ट ड्रेस: तान्या वालिया
मिस रूपांतरण कांफिडेंट: प्रियंका जैन

मिसेज रूपांतरण: योजना चौहान विजेता, गीता उनियाल दूसरे, हर्षिता जैन तीसरे स्थान पर
मिसेज रूपांतरण बेस्ट ड्रेस: नीता सक्सेना
मिसेज रूपांतरण कांफिडेंट: रोजी

फैंसी ड्रेस: गीता चक्रवर्ती, नीलम वाधवा, प्रवीण रस्तोगी, शाइस्ता अहमद, अंजना, रीता जोरावर, शिल्पा थापा, गीता कृष्णा, मधु गुप्ता, नीरू, साधना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें