फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस के आतंक ने थामी राहगीरों की सांसें

Sun, 08 Feb 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में बेकाबू सिटी बस ने राहगीरों और वाहन चालकों की सांसें कुछ देर तक थामे रखीं।
विज्ञापन


सिटी बस ने बाइक को ऐसे टक्कर मारी कि उसका पिछला हिस्सा बस में ही फंस गया। इसके बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की तो सामने खड़ी अपर सचिव की कार से जा भिड़ा।

बस चालक इसके बाद भी तीन बाइकों को टक्कर मा दी। इस दौरान पहले भिड़ी बाइक बस के साथ घिसटती रही। तकरीबन 50 मीटर आगे वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) की दीवार से टकराकर बस रुकी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


बाइक सवार छिटककर झाड़ियों में जा गिरा
शनिवार दोपहर एक बजे सिटी बस पंडितवाड़ी से शहर की ओर आ रही थी। पंडितवाड़ी चौकी से कुछ आगे तेजरफ्तार बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर झाड़ियों में जा गिरा और वहां से गड्ढे में गिर गया। इस बीच बस चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी।

बाइक का पिछला हिस्सा बस के इंजन कैबिनेट में फंस गया। इससे बाइक बस के साथ घिसटती रही। भागने की कोशिश में बस चालक ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हुई, हालांकि चालक सुरक्षित है।

बताया गया कि कार एक अपर सचिव की है, लेकिन घटना के वक्त कार में सवार नहीं थे। इसके बाद अनियंत्रित बस ने तीन और बाइक सवारों को टक्कर मारी। सभी बाइक चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बाद में बस एफआरआई की दीवार से टकराकर रुकी तो पीछे से आ रही पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी पक्ष थाने में जुट गए, लेकिन सबने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। समझौता होने पर पुलिस ने चालक को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें