उत्तराखंड के देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन और आध्यात्मिक जगत की हस्तियां पहुंची। अमर उजाला के निदेशक वरुण माहेश्वरी और एमडी तन्मय माहेश्वरी ने सीएम धामी का स्वागत किया।
Amar Ujala Samvad: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमर उजाला कार्यक्रम संवाद का हिस्सा बने। अमर उजाला के निदेशक वरुण माहेश्वरी और एमडी तन्मय माहेश्वरी ने सीएम धामी का स्वागत किया। इस दौरान तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विविधता की पावन भूमि पर आज मैं गर्व की अनुभूत कर रहा हूं। उत्तराखंड न केवल भारत बल्कि हरे भरे वन अलग दुनिया में ले जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मैंने अपने जीवन के अहम छह साल यहां बताए हैं। पर्यटन हमारे राज्य को संबृद्ध बना रहा है। हमारा राज्य कृषि और बागवानी में भी तरक्की कर रहा है। सेब, संतरा और नाशपाती जैसी चीजे अलग पहचान बना रही है। उत्तराखंड की संस्कृति, लोक गीत और यहां की सुरीली आवाज कोने-कोने में जा रही है। राज्य में बजट का प्रबंध करना, पलायन, जल संकट और आर्थिक उन्नति के लिए बहुत सारी चीज हमको बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।
संवाद के दौरान तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि उत्तराखंड तो इस देश के माथे का एक तिलक है, यह वह तिलक है जो हमको सत्य और गर्व की अनुभूति कराता है। जैसे एक माथे का तेज इंसान के भीतर के तेज को दिखाता है, ऐसे ही हमारे इस प्रदेश का तेज पूरे देश को रोशन करता है। उत्तराखंड और अमर उजाला का रिश्ता तो जग जाहिर है, इसके बारे में तो कुछ बताना मेरे लिए सही नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सुख , दुख, संघर्ष, खुशहाली, आपदा में और अवसर में हम सब एक साथ मिलकर खड़े रहे हैं। हमेशा ऐसे ही खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह भी यकीन है कि हम सब मिलकर अपने आने वाले कल को आज से बेहतर बनाएंगे। उत्तराखंड की युवा पीढ़ी यहां के संस्कार और तेज इस हमारा प्रदेश और हमारा देश विकसित बनेगा। मेरी यही कामना है मेरी यही उम्मीद है और मेरी आशा है कि हम सभी मिलकर आगे बढ़ें। सभी लोगों के मार्गदर्शन और आदरणीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में और हमारी जितनी भी अलग-अलग फील्ड है उनमें नई दिशा मिलेगी। आशा करता हूं कि हमारी उन्नति दिन दुगनी और रात चौगुनी होगी।