Amar Ujala Samwad 2023 Uttarakhand News: अमर उजाला चयनकर्ताओं ने उत्तराखंड की संस्कृति और कला को नए संसद भवन तक पहुंचाने के लिए हेमलता के इस प्रयास को सरहानीय पाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत के नए संसद भवन में कुमाऊं की ऐपण कला को स्थान दिया गया है। ऐपण कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहीं मुक्तेश्वर की हेमलता कबडवाल ने भारत के विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों के साथ मिलकर संसद भवन के लिए वॉल पेंटिंग बनाई है।
विज्ञापन
80 फुट की यह पेंटिंग विश्व की अब तक की सबसे लंबी पेंटिंग में शामिल है। 28 मई को नए संसद भवन के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीपल वॉल पेंटिंग का भी अनावरण किया।
अमर उजाला चयनकर्ताओं ने उत्तराखंड की संस्कृति और कला को नए संसद भवन तक पहुंचाने के लिए हेमलता के इस प्रयास को सरहानीय पाया। उत्तराखंड की संस्कृति की वाहक युवा हेमलता कबडवाल को 19 जून को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।