फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई सिटी एप : अब बस एक क्लिक पर आप बदल सकते हैं अपने देहरादून की सूरत

Tue, 10 Sep 2019 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ये होंगे फायदे...
- देहरादून और उत्तराखंड की बड़ी खबरें सबसे पहले पढ़ सकेंगे।
- इसमें आप देहरादून का ई-पेपर भी देख सकेंगे। 
- देहरादून में होने वाले इवेंट से संबंधित जानकारी भी आपको मिलेगी।
- आपकी भेजी खबर कितने लोगों ने लाइक किया यह भी आपको दिखेगा।
विज्ञापन
माई सिटी एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आपकी भेजी एक खबर आपके शहर, मोहल्ले या इलाके की तस्वीर बदल सकती है। जी हां, अमर उजाला आप सभी के लिए ‘माई सिटी एप’ लेकर आया है। इसके माध्यम से आप न सिर्फ खबरें और सूचनाएं पा सकते है, बल्कि आप सूचनाएं देकर शहर के रिपोर्टर भी बन सकते हैं।

विज्ञापन


अगर आपको कहीं कोई समस्या दिखे (नाली, गली, सिवरेज, बिजली या फिर सड़क, पानी, अस्पताल और सरकारी कार्यालय) तो आप बेहिचक माई सिटी एप पर उसे हमसे साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप शहर में आयोजित हो रहे किसी कार्यक्रम की तस्वीरें भी इस एप में साझा कर सकते हैं। आपकी साझा की गई समस्या या कार्यक्रम को अमर उजाला अखबार में प्रमुखता से छापेगा। साथ ही एप पर आपका नाम और फोटो भी दिखेगा। 

 

विज्ञापन

कैसे बनें रिपोर्टर

रिपोर्टर बेहद बनना आसान है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से amar ujala my city app डाउनलोड करना होगा। एप ओपन कर अपनी इमेल आईडी या फेसबुक से लॉगइन कर सकते हैं। एप में सबसे नीचे की ओर लाल रंग में प्लस का आइकन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।

यदि आपको समस्या भेजनी है तो ‘फाइल ए कम्पलेंट’ पर क्लिक करें। इसके बाद आप मैसेज टाइप कीजिए और फोटो अटैच करें। इसके अलावा अगर आप रोचक जानकारी साझा करना चाहते हैं तो ‘रिपोर्ट ए न्यूज’ पर क्लिक कर जानकारी मुहैया करा सकते हैं। फोटो के साथ उसकी पूरी जानकारी देना न भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें