फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: पारिवारिक कलह से बचना है तो जरूर करें ये काम, टैरो एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

Tue, 09 Jan 2024 06:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ग्रह कलेश का कारण वाणी है और वाणी का कारक बुध ग्रह है। ऐसे में बुध ग्रह को खुश रखें। इसके लिए पन्ना जरूर पहनें।
विज्ञापन
डॉ. वाई राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचीं टैरो कार्ड एक्सपर्ट डॉ. वाई राखी ने पारिवारिक कलह से बचने के टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा कि हम अपनी बेटी को पढ़ाते हैं, उन्हें आगे बढ़ाते हैं लेकिन संस्कार देने में पीछे रह जाते हैं। आज हम राम मंदिर की बात करते हैं लेकिन सीता के बारे में कैसे भूल जाते हैं। एक राजा की पत्नी और एक राजा की बहू साधारण तरीके से वन चली जाती है। अपना पूरा जीवन अशोक वाटिका में बिता दिया। राम जी को जी रहे हैं तो सीता जैसा चरित्र भी लाना होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा हर महिला के लिए यह संदेश है कि अपने पति का नाम न लें, पति को सम्मान से बुलाएं। जितना एक महिला अपने पति का सम्मान करती है उतना सम्मान पति को बाहर भी मिलता है। आपके पति यश और नाम पाएंगे। ग्रह कलेश का कारण वाणी है और वाणी का कारक बुध ग्रह है। ऐसे में बुध ग्रह को खुश रखें। इसके लिए पन्ना जरूर पहनें। इसके अलावा अपनी ननद को खुश रखें। जिसके घर में ननद नाराज होगी तो झगड़े इस वर्ष ज्यादा बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें