फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hast Rekha Shastra: हाथों की लकीरों में ही छिपा है आपके जीवन का पूरा 'डाटा', ज्योतिष से जानें ये खास बातें

Tue, 09 Jan 2024 06:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आप किसी और धर्म में पैदा हुए और किसी और देश में पैदा हुए, तब भी आपका डेटा भगवान ने सुरक्षित कर रखा है। वह डेटा आपके हाथों की रेखाओं में है।
विज्ञापन
हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी कांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी कांत त्रिपाठी का कहना है कि आज हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की बातें हो रही हैं। ज्योतिष में भी एआई का प्रयोग हो रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि हाथ की रेखाओं का पढ़ना एआई का पहला पाठ है। यानी हस्त रेखाओं ने हमें आर्टफिशियल इंटेलीजेंस सिखाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप किसी और धर्म में पैदा हुए और किसी और देश में पैदा हुए, तब भी आपका डेटा भगवान ने सुरक्षित कर रखा है। वह डेटा आपके हाथों की रेखाओं में है। दुनिया में यदि कोई विश्वसनीय व प्रमाणिक दस्तावेज है तो वह हाथ की रेखाएं हैं और अंगूठा का चिह्न है। जब भी आप रजिस्ट्री करते हैं तो हाथ के अंगूठे का इस्तेमाल करते हैं। हाथ का पूरा डेटा आपके पूरे जीवन के बारे में बताता है। यह एक पूरी किताब है, इसे जिंदगी भर पढ़ेंगे तब भी पूरी नहीं होगी।

Astrology: पारिवारिक कलह से बचना है तो जरूर करें ये काम, टैरो एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लोगों के पास सुविधाएं और साधन बहुत हैं। लेकिन समय नहीं हैं। चिंताएं बहुत हैं। इन चिंताओं को दूर करने में हस्त रेखा विज्ञान का बहुत बड़ा लाभ है। हाथ कर्म का प्रतीक है। श्री कृष्ण ने कहा कि अशुभ से मुक्त होना है तो वह कर्म करो, जिससे आप मुक्त हो जाएंगे। यदि आप हाथ की रेखाओं को देखेंगे तो निश्चित रूप से अशुभ चिन्हों से मुक्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें