फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: विदेशी छात्रों को भी हिंदी का ज्ञान दे रहा आईआईटी रुड़की

Wed, 26 Aug 2020 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • संस्थान में हर साल करीब 20 छात्रों को सिखाई जाती है हिंदी 
  • मंथन पत्रिका के जरिये हिंदी में पढ़ने को मिल रहे विज्ञान के लेख 
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी रुड़की देश के छात्रों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित करने के साथ ही हर साल 15 से 20 विदेशी छात्रों को भी हिंदी सिखा हा है। इसका उद्देश्य विदेशों तक हिंदी भाषा का प्रचार और आपसी संवाद को और बेहतर बनाना है। संस्थान में अंग्रेजी के साथ-साथ राजभाषा में कार्य करने की संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान होने के नाते आईआईटी रुड़की के लिए हिंदी का अधिक से अधिक से प्रयोग किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन पिछले कई वर्षों से संस्थान राजभाषा नियमों के अनुरूप द्विभाषी कार्यप्रणाली विकसित कर रहा है।

संस्थान के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं संस्थान के हिंदी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नागेेंद्र कुमार ने बताते हैं कि संस्थान में मंथन पत्रिका का प्रकाशन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है कि पाठकों को विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़े लेख हिंदी में उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिक से अधिक सरकारी कार्य अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी किए जा रहे हैं। वहीं, सालभर हिंदी पर कई व्याख्यान मालाएं, संगोष्ठी और प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों को हिंदी पढ़ाने के लिए हिंदी प्रकोष्ठ साप्ताहिक कक्षाएं भी आयोजित कर रहा है। इसके माध्यम से हर साल 15 से 20 छात्रों को कामकाजी हिंदी का ज्ञान दिया जा रहा है। 

प्रो. आशा कपूर पुरस्कार ने जगाई अलख
विभागाध्यक्ष प्रो. नागेंद्र कुमार ने बताया कि मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की रिटायर्ड प्रो. आशा कपूर ने करीब पांच साल पूर्व दस हजार के पुरस्कार की शुरुआत की थी। उनके नाम पर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को दस हजार रुपये का प्रो. आशा कपूर पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इससे हिंदी भाषा के प्रति उत्साह का संचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें