फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन दिव्यांग सहायता शिविर, उम्मीदें लेकर आए, खुशियां लेकर लौटे

Sat, 14 Sep 2019 12:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देहरादून स्थित अग्रवाल धर्मशाला में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ
  • शिविर के पहले दिन करीब 700 दिव्यांगों ने उठाया विभिन्न सेवाओं का लाभ
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिविर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का शुभारंभ शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभारंभ किया। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा, दर्जाधारी नरेश बंसल, शिविर संयोजक रमा गोयल आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यों के लिए समाज के अन्य लोगों को भी आगे आने की जरूरत है। दिव्यांगों को दया, सहानुभूति की नहीं बल्कि सहारे की जरूरत है। संयोजक रमा गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिविर को सेवा सप्ताह के रूप में समर्पित किया गया है।

शिविर में दिव्यांगों के कृत्रिम अंग लगाने के साथ ही ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, सुनने की मशीन, चश्मे समेत अन्य उपकरण वितरित किए गए। इसके अलावा फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य जांच, प्रमाणपत्र बनाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आयोजन में अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट और पृथ्वीनाथ जी महादेव मंदिर सेवा दल के सदस्यों ने भी सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों दिव्यांगों को मिलीं सुविधाएं
15 व्हीलचेयर
15 ट्राईसाइकिल
130 सुनने की मशीन
270 चश्मे
35 वॉकिंग स्टिक
12 बैशाखी
93 पांव
60 कैलिपर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें