फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः रोडवेज परिचालक से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एआरएम पर लगा आरोप

Sat, 14 Sep 2019 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

परिवहन निगम में एक एआरएम द्वारा परिचालक से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल होने के बाद प्रबंध निदेशक ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि बात सच साबित हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले को लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऑडियो में काशीपुर डिपो में तैनात एआरएम द्वारा रिश्वत मांगे जाने की बात सामने आ रही है। यह ऑडियो छह माह पूर्व का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक को जांच का आदेश दिया गया है। प्रबंध निदेशक का कहना है कि वैसे तो विभागीय जांच में स्थिति साफ हो जाएगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऑडियो की फारेंसिक विशेषज्ञाें से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें