फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संपत्ति पर कब्जे की कोशिश, दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। माजरा क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। संपत्ति के दस्तावेज में कथित हेराफेरी कर जमीन हड़पने की कोशिश और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में क्लेमेंटटाउन थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता संजीव अलीपुरिया के मुख्तारेआम लक्ष्य सहाय ने सीता शर्मा और जेसी शर्मा पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज में जानबूझकर बदलाव करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, संजीव अलीपुरिया को माजरा परगना स्थित 0.280 हेक्टेयर भूमि विरासत में मिली है। उनका दावा है कि वह इस जमीन पर लंबे समय से निर्विवाद रूप से काबिज हैं और राजस्व अभिलेखों में उनका नाम 25 मई 1970 से दर्ज है। आरोप है कि सीता शर्मा और जेसी शर्मा इस जमीन पर अवैध कब्जा करने की मंशा से दस्तावेज में हेराफेरी कर रहे हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीता शर्मा ने चार सितंबर 1998 को एक संपत्ति खरीदी थी। उस समय दस्तावेज में इसकी दूरी सहारनपुर रोड से 500 मीटर दर्शाई गई थी। आरोप है कि 16 अगस्त 2024 को भाई के पक्ष में निष्पादित उपहार पत्र में इसी संपत्ति की दूरी बदलकर 50 मीटर कर दी गई। इतना ही नहीं, संपत्ति को आबादी क्षेत्र का हिस्सा भी बताया गया, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार मौके पर यह खाली प्लॉट है और वहां कोई आबादी नहीं है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों आरोपियों का नाम कभी राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं रहा, इसके बावजूद वे खुद को जमीन का स्वामी बताकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें