फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तराखंड के इस डीएम की हो रही है वाहवाही, बस में अधिकारियों के साथ करेंगे 70 किलोमीटर का सफर

Sat, 27 Jan 2024 12:51 PM IST
हीरा मेहरा संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने के लिए बस में बैठकर डीएम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। इससे पहले भी बीडीसी बैठक होती थी, लेकिन  सभी अपने-अपने वाहनों को लेकर जाते थे। 
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने एक साथ बस में बैठकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। जिला मुख्यालय नई टिहरी से घनसाली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है।

विज्ञापन


पहली बार अधिकारी बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ बस में रवाना हुए हैं। इससे पहले जब भी बीडीसी बैठक होती थी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने वाहन लेकर बैठक में जाया करते थे। कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को सभी विभागीय अधिकारी 32 सीटर बस में सवार होकर घनसाली के लिए रवाना हुए।

ये पढ़ें- Republic Day 2024: गोली लगने के बाद भी ध्वजारोहण, संविधान की शपथ दिलाई
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम मयूर दीक्षित की इस पहल के स्थानीय लोगों ने सराहना की है। माना जा रहा है कि अधिकारियों के एक साथ बस में जाने से मितव्यता कम होगी। इस नवाचार पहल बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें