फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः इमरान हाशमी की 'हीरोइन' ने थाने में किया हंगामा

Mon, 22 Aug 2016 08:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
अली
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री और चर्चित मॉडल अलीसा खान ने हरिद्वार में कनखल के एक युवक पर शादी कर उसे अकेला छोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन


अभिनेत्री अलिसा खान के हिस्से में एक बड़ी फिल्म आइना आई है। जाने माने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ वह लीड हीरोइन के रोल में दिखाई देगी।

इस दौरान अभिनेत्री की आरोपी युवक के भाई और भाभी से नोकझोंक हुई। देर रात तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद कनखल पुलिस ने मामला गाजियाबाद का होना बताकर पल्ला झाड़ लिया। उसके बाद अभिनेत्री एवं मॉडल थाने से चली गई और युवक के परिजन भी लौट गए।

शनिवार देर रात गाजियाबाद से आई एक युवती ने कनखल थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। खुद को मॉडल एवं अभिनेत्री अलीसा खान बता रही युवती ने पुलिस को बताया कि ज्ञानलोक कालोनी निवासी युवक लव कपूर ने खुद को प्रोड्यूसर बताते हुए जून में उससे गाजियाबाद के आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन

मॉडल को समझाने-बुझाने में पुलिस के छूटे पसीने

alisha khan - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए उसने बाकायदा धर्म परिवर्तन भी किया। करीब दो माह से दोनों पति-पत्नी के रूप में गाजियाबाद में रह रहे थे। शुक्रवार को उसका पति एक होटल में उसे अकेला छोड़कर चला आया।

हंगामे के बाद पुलिस ने लव कपूर के बड़े भाई व भाभी को थाने बुलाया। लव कपूर के न पहुंचने पर युवती की उसके भाई-भाभी के साथ नोकझोंक हो गई। गुस्साई मॉडल को समझाने-बुझाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

देर रात पुलिस ने मामला गाजियाबाद का होना बताकर अपना पीछा छुड़ाया। उसके बाद मॉडल थाने से चली गई। मॉडल ने गाजियाबाद पुलिस को दी एक शिकायती पत्र की प्रति उपलब्ध कराई।

इधर, मॉडल के लौटने के बाद युवक के परिजन लौट आए। एसओ रितेश शाह ने बताया कि शादी गाजियाबाद में हुई है। यदि गाजियाबाद पुलिस सहयोग मांगती है तो सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

आइना फिल्म में कर चुकी है काम

Bollywood actress Alisha Khan
अभिनेत्री अलिसा खान के हिस्से में एक बड़ी फिल्म आइना आई है। जाने माने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ वह लीड हीरोइन के रोल में दिखाई देगी।

यह फिल्म इस माह रुपहले पर्दे पर आएगी। जबकि इससे पहले वह ‘माई हसबैंड वाइफ’ फिल्म में लीड रोल अदा कर चुकी है। इसके अलावा कई एलबम में भी अलिसा काम कर चुकी है।

परदादा गवाजुउददीन ने बसाया था गाजियाबाद
अभिनेत्री अलिसा खान एक बड़े घराने से ताल्लुक रखती है। लेकिन इन दिनों सितारे गर्दिश में हैं। उसके परदादा नवाब गवाजुउद्दीन ने गाजियाबाद शहर बसाया था।

दरअसल, एक एमएमएस लीक होने के बाद से परिजनों ने अलिसा को घर से निकाल दिया है और अब वह दोस्तों के घर में शरणार्थी है। पिछले दो माह से लव कपूर के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें