उत्तराखंड में बढ़ापुर के जंगलों में आदमखोर बाघिन के हमले में एक युवक की मौत के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला का कहना है कि कालागढ़ रेंज और सोनानदी अभयारण्य से बिजनौर के जंगलों में वन विभाग की टीम गश्त के लिए भेजी जा रही है।
26 जनवरी को कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे बढ़ापुर के जंगल में एक युवक को आदमखोर बाघिन के शिकार बनाए जाने से कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलो में वन विभाग ने अलर्ट घोषित करते हुए सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है।
उपनिदेशक डा. साकेत बडोला का कहना है कि इस घटना के बाद सोनानदी अभयारण्य और कालागढ़ रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियो की टीमें बनाकर बिजनौर के वनों में भेजी जा रही हैं जो घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना करेंगी।