फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी तिवारी को सीएम अखिलेश का न्योता

Fri, 11 Apr 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यदि नारायण दत्त तिवारी सपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका तहे दिल से स्वागत है।
विज्ञापन


पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकार वार्ता में बोले
यूपी के सीएम अखिलेश यादव बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। अखिलेश यादव लखनऊ से आंवला (बरेली) जाते समय चेंज ओवर के लिए कुछ समय के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर रुके थे।

उत्तराखंड में जनाधार न होने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जहां कहीं जरूरी होगा, वह स्वयं भी दौरे करेंगे।
विज्ञापन


तिवारी को बताया पुराना समाजवादी
वयोवृद्ध कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी के सपा और मुलायम प्रेम पर अखिलेश यादव ने कहा कि श्री तिवारी पुराने समाजवादी हैं और सपा की नीतियों को पसंद करते हैं।

यदि श्री तिवारी सपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका तहे दिल से स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आपदा से निबटने के लिए सर्वाधिक मदद यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार ने ही दी।
विज्ञापन


चुनाव तैयारियों की ली जानकारी
यूपी के सीएम अखिलेश यादव का पंतनगर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव अब्दुल मतीन सिद्दीकी से उत्तराखंड में सपा की गतिविधियों एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी भी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें