फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्टस अथॉरिटी आफ इंडिया के लिए अजय चौहान का हुआ चयन

विज्ञापन
एनआईएस में चयनित अजय चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जौनसार बावर क्षेत्र के निवासी अजय चौहान का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए चयन किया गया है। खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह व खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जौनसार बावर के ग्राम बाढ़ौ निवासी अजय चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर कोच बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए हुई राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में उन्हें बारहवां स्थान मिला है। चयन प्रक्रिया में देशभर से 239 युवाओं का चयन किया गया है। अजय चौहान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला से कोचिंग कोर्स पूरा करके जौनसार बावर के पहले एनआईएस कोच बन जाएंगे। अजय चौहान ने चयन का श्रेय अपने कोच व गुरु रणबीर सिंह तोमर, प्रवीण चौहान, कुंवर सिंह राय, अजय नौटियाल, भरत तोमर और शशि पाल चौहान को दिया है। अजय चौहान हिमालयन स्पोर्ट्स एकेडमी व देवभूमि कबड्डी एकेडमी में कोच रहते हुए राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिता में जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा वह एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीपीएड कर रहे हैं। उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से जौनसार बावर क्षेत्र में खुशी का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें