फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे रोड शो के साथ चुनाव प्रचार

Fri, 22 Mar 2019 12:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा सीट नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट आज रोड शो के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। रोड शो की शुरुआत कुमाऊं के बाजपुर से होगी। जिसके बाद अजय भट्ट शाम तक हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस दौरान वह काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी आएंगे। 

विज्ञापन


'पांचों सीट जीतेंगे, ये मोदी जी का चुनाव है'
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा पांचों सीट जीतेगी। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रदेश और देश की जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहती है। भट्ट ने कहा कि भाजपा एक सांगठनिक पार्टी है और चुनाव में यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने में जुट जाएं।

हरिद्वार में काली मंदिर में की पूजा
गुरुवार की शाम सांसद प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हरिद्वार में काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे और मां की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें