फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, जानें कितना होगा किराया

Thu, 06 Jul 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इसको लेकर शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग ने उड़ान योजना के दूसरे फेज में दिल्ली-पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा जाएगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी राज्यों से नए हवाई रूट पर रीजनल कनेक्टिविटी की उड़ान योजना के तहत विमान सेवा का प्रस्ताव मांगा है।
कम कीमत पर हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार उड़ान योजना का आगाज किया है।
विज्ञापन

देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू हाेगी

जिसके तहत 2500 रुपये में एक निश्चित दूरी के बीच हवाई यात्रा की जा सकती है। उत्तराखंड में देहरादून-पंतनगर रूट को इस योजना में पहले ही शामिल किया जा चुका है। एक हवाई कंपनी ने लाइसेंस के लिए डीजीसीए में आवेदन भी कर दिया है।

लाइसेंस मिलते ही देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग ने उड़ान योजना के दूसरे फेज में दिल्ली-पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

नागरिक उड्डयन विभाग के अपर सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के मुताबिक इस प्रस्ताव को शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सहमति देने की स्थिति में इस रूट पर भी उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि रूट पर हवाई सेवा के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं मौजूद है। इस रूट की मंजूरी मिलने की स्थिति में दिल्ली से पिथौरागढ़ का सफर काफी आसान हो जाएगा। यह सेवा वाया पंतनगर होकर चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें