फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Service: देहरादून से बंगलूरू जाना हो जाएगा और भी आसान, विस्तारा कल से शुरू करेगा सीधी फ्लाइट

Wed, 20 Mar 2024 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)

सार

समर सीजन करीब-करीब शुरू हो चुका है। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से बंगलूरू जाना अब और आसान हो जाएगा। विमानन कंपनी विस्तारा बृहस्पतिवार को देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट इस हवाई रूट पर सप्ताह में सभी दिन संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके 0616 बंगलूरू से यात्रियों को लेकर सुबह 11:20 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:20 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। करीब आधे घंटे बाद फ्लाइट देहरादून से यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी। लगभग तीन घंटे की उड़ान के बाद यह फ्लाइट शाम 5:50 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट पर लैंड होगी।

AIIMS Rishikesh: इन तीन शहरों के दूरस्थ क्षेत्रों में शुरू होगी ड्रोन मेडिकल सेवा, मीरजों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


इस फ्लाइट के शुरू होने से देहरादून एयरपोर्ट पर बंगलूरू की दो उड़ानें हो जाएंगी। एक उड़ान इंडिगो पहले से ही संचालित कर रही है। जबकि इसी हवाई रूट पर विस्तारा की दूसरी फ्लाइट आज से शुरू की जा रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की कुल तीन उड़ानें हो जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

सीजन में दोगुनी हो जाएगी यात्रियों की संख्या

समर सीजन करीब-करीब शुरू हो चुका है। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होना शुरू हो चुका है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। जबकि एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू होते ही यह संख्या दोगुनी तक पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार नए शेड्यूल में कुछ नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती है। वहीं कुछ शहरों की बंद पड़ी फ्लाइटों को दोबारा शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें