फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Service : केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और सहस्त्रधारा में बनेंगे हेलीपोर्ट, यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

Sun, 04 Sep 2022 08:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में 83 हेलीपैड हैं। जिनमें 51 सरकारी और 32 प्राइवेट हैं जबकि 22 हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
हेलीपोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार होने के साथ अब यात्री सुविधाओं पर सरकार का विशेष फोकस है। इसके लिए केदारनाथ धाम, सहस्त्रधारा और हेमकुंड साहिब में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। यात्रियों को इन हेलीपोर्ट पर वेडिंग रूम के साथ ही बैठने, पूछताछ काउंटर, जलपान सहित सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में 83 हेलीपैड हैं। जिनमें 51 सरकारी और 32 प्राइवेट हैं जबकि 22 हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने 33 नए हेलीपोर्ट और हेलीपैड प्रस्तावित किए हैं। इसमें जिलों से 10 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 

Heli Service: दून से अल्मोड़ा अब सिर्फ डेढ़ घंटे का सफर, सीएम धामी ने किया हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ
विज्ञापन


सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि सहस्त्रधारा में लगभग 11 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है। जिसकी क्षमता 600 यात्रियों की होगी। इसके अलावा केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में एक-एक हेलीपोर्ट प्रस्तावित है। चारधाम यात्रा के दौरान गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। अभी तक केदारनाथ धाम में हेलीपोर्ट नहीं है। जिससे यात्रियों को सुविधा न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार नए हेलीपैड बनाने के साथ ही जहां पर यात्रियों की आवाजाही ज्यादा वहां पर हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को वेटिंग रूम, बैठने की व्यवस्था, जलपान की सुविधा मिल सके। सचिव ने बताया कि मुख्य सचिव ने रामनगर, मसूरी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे पर्यटक स्थलों में हेलीपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें