फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से बंगलूरू के लिए 24 फरवरी से शुरू होगी हवाई सेवा, ये रहेगा शेड्यूल

Mon, 15 Feb 2021 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हवाई सेवा - फोटो : pixabay
विज्ञापन

देहरादून से बंगलूरू के लिए स्पाइस जेट की सीधी हवाई सेवा 24 फरवरी से शुरू होगी। ये हवाई सेवा सप्ताह में चार दिन चलेगी। देहरादून से सुबह 8.45 बजे विमान बंगलूरू के लिए रवाना होगा। 

विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है। इससे उत्तराखंड आने जाने वाले लोगों को हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। स्पाइस जेट एविएशन कंपनी की ओर से 24 फरवरी से देहरादून से बंगलूरू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान सुबह 8.45 बजे रवाना होगा और 11.30 बजे बंगलूरू पहुंचेगा। जबकि बंगलूरू से चलने का समय सुबह 5.35 बजे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने का समय 8.15 बजे है।
विज्ञापन


यह हवाई सेवा सप्ताह में बुध, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने स्पाइसजेट के हवाई सेवा 24 फरवरी चलने की पुष्टि की है। 

दिल्ली से दून, पंतनगर के लिए 16 से शुरू होगी हवाई सेवा
 

उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एयर इंडिया की ओर से 16 फरवरी से दिल्ली से पंतनगर वाया देहरादून हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इस रूट पर एयर इंडिया का 70 सीटर एयरक्राफ्ट उड़ान भरेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र पंतनगर और देहरादून आने-जाने वाले लोगों को हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। 

एयर इंडिया के प्रबंधक सूर्या सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को एयर इंडिया उत्तराखंड के लिए एक और हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। दिल्ली से पंतनगर वाया देहरादून के लिए रोजाना 70 सीटर एयरक्राफ्ट संचालित किया जाएगा।

दिल्ली से सुबह 9.50 बजे विमान देहरादून के लिए रवाना होगा और 10.55 बजे जौलीग्रांट देहरादून पहुंचेगा। देहरादून से 11.45 बजे पंतनगर के लिए रवाना होगा और 12.30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा।

इसी दिन विमान वापस दिल्ली से चलेगा। पंतनगर से एक बजे देहरादून से लिए रवाना होगा। 1.50 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगा और 2.20 बजे दिल्ली के लिए चलेगा। विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने का समय 3.20 बजे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें