हैरिटेज कंपनी नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर लगातार प्रयासरत थी। हवाई सेवा को आठ सितंबर से दोबारा शुरू होना था, लेकिन तैयारियों में कुछ कमी के चलते सेवा शुरू नहीं हो पाई। अब हवाई सेवा शुरू करने के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की गई है।
हेरिटेज की साइट पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हेरिटेज की साइट के अनुसार एक तरफ का किराया 1760 रुपये है। खबर लिखे जाने तक छह टिकट बिक चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन पिथौरागढ़-देहरादून के लिए दो फ्लाइट चलेंगी।
-देहरादून से सुबह 07:55 प्रस्थान और पिथौरागढ़ 08:50 बजे आगमन
-पिथौरागढ़ 09:10 प्रस्थान और देहरादून 10:00 बजे आगमन
-देहरादून 10:25 प्रस्थान और पिथौरागढ़ 11:10 बजे आगमन
-पिथौरागढ़ दोपहर 01:10 प्रस्थान और देहरादून 02:00 बजे आगमन