उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव पटनायक ने बताया कि इस बार दीपावली से पहले पांच नवंबर से 19 नवंबर तक कुल 15 दिन वायु की गुणवत्ता जांच और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर के गंभीर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं।
उत्तराखंड में वर्तमान में केवल तीन शहरों देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा पहली बार इस दीपावली में दो पर्वतीय शहरों नैनीताल और टिहरी में रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को देहरादून में एक्यूआई 67, ऋषिकेश में 40 और काशीपुर में 112 रहा। अन्य शहरों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रतिमाह पहले सप्ताह में एक्यूआई जारी किया जाता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के गंभीर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं।
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के सदस्य सचिव सुशांत पटनायक ने बताया कि इस बार दीपावली से पहले पांच नवंबर से 19 नवंबर तक कुल 15 दिन वायु की गुणवत्ता जांच और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी। प्रत्येक शहर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार तीन स्थलों पर वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी।