फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने जीता गोल्ड कप, दिल्ली के रजत भाटिया को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Air India cricket team
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में ओएनजीसी को तीन विकेट से शिकस्त देकर एयर इंडिया दिल्ली ने 36वां ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। तीन विकेट चटकाने के अलावा 71 रनों की पारी खेलने वाले दिल्ली के रजत भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


सोमवार को रेंजर्स मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओएनजीसी की पूरी टीम 41.2 ओवर में 216 रनों पर सिमट गई। राधेश्याम ने 52, सौरभ ने 41, मिलिंद ने 36 और शिवम चौधरी ने 30 रन बनाए। एयर इंडिया के ध्रुव सिंह ने चार और रजत भाटिया ने तीन विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी एयर इंडिया ने रजत भाटिया के 71, एकांश डोभाल के 34, अंकित के 27 और ललित यादव के 21 रनों की बदौलत सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओएनजीसी के सोहेल शर्मा ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडे ने विजेता टीम को ट्रॉफी और तीन लाख रुपये देकर सम्मानित किया। सीएयू अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी और दो लाख रुपये देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 305 रन बनाने और पांच विकेट चटकाने वाले मिलिंद कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 332 रन बनाने वाले शिवम चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और 15 विकेट चटकाने वाले ध्रुव सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इस अवसर पर पीसी वर्मा, जावेद बट्ट, धीरज खरे समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें