फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: दो भाइयों ने फर्जी दस्तावेज से बनाए स्थायी प्रमाणपत्र, ऐसे हुआ सच का खुलासा

Sun, 04 Sep 2022 09:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

राजस्व उपनिरीक्षक सुखरो पट्टी आशीष चंद्र केमनी ने बताया कि जुलाई माह में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए सैकड़ों युवाओं ने स्थायी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती के लिए मानपुर के दो सगे भाइयों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तहसील से स्थायी निवास प्रमाणपत्र प्राप्त करना महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसील प्रशासन ने प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए और दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक सुखरो पट्टी आशीष चंद्र केमनी ने बताया कि जुलाई माह में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए सैकड़ों युवाओं ने स्थायी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। तहसील प्रशासन ने भी युवाओं को बिना किसी देरी के प्रमाणपत्र जारी कर दिए। इसी दौरान 19 जुलाई को दोनों भाई मानपुर निवासी प्रवीण कुमार और दीपक ने स्थायी निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया।

Uttarakhand: सीएम धामी ने बागेश्वर में किया रोडवेज डिपो का उद्घाटन, 19 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी हुआ
विज्ञापन


बीस जुलाई को दोनों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र जारी हो गए। बाद में दस्तावेजों की गहनता के साथ जांच करने पर प्रमाणपत्र के लिए लगाई गई खतौनी और बिजली के बिल में छेड़छाड़ करने का मामला पकड़ में आया। उन्होंने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाए जाने पर दोनों के स्थायी प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक आशीष चंद्र केमली की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्रवीण कुमार और दीपक निवासी मानपुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें