फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती की आयु सीमा घटी, इतनी की बेरोजगारों को लगेगा झटका

Wed, 21 Jun 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
age limit in forest service
विज्ञापन
प्रदेश में वन रक्षक और प्रवर्तन सिपाही भर्ती की आयु सीमा घटाए जाने से प्रदेश के बेरोजगारों को झटका लगा है। वन रक्षक पद पर भर्ती की आयु सीमा अधिकतम 42 वर्ष से घटाकर 23 साल कर दी गई है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित कई प्रदेशों में वन रक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती की आयु सीमा 18 से 42 साल है, लेकिन उत्तराखंड में आयु सीमा कम कर दी गई है। बेरोजगार पुष्पेंद्र कुमार व हरीश के मुताबिक प्रदेश में वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अब तक आयु सीमा 18 से 42 साल थी।

वहीं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास रखी गई थी। पिछले साल इसी आयु वर्ग और शैक्षिक अर्हता के आधार पर भर्ती हुई थी, लेकिन अब विभिन्न विभागों में भर्ती की आयु सीमा घटा दी गई है। 
विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक एचआरडी मोनिश मलिक ने बताया कि वन विभाग में नई तकनीकी, एनजीटी से संबंधित मामले व वाइल्ड लाइफ से संबंधित प्रकरण आते हैं, पढ़े लिखे व चुस्त दुरुस्त वन रक्षक विभाग को मिलें इसे लेकर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें