फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी विवाद के बाद नगर पालिका के पर्यटन प्रभारी को सभी पदों से हटाया, पालिका महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच,मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नगरपालिका के पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार के निलंबन की मांग को लेकर जौनपुर क्षेत्र के लोगों का हंगामा दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह नाराज लोगों ने बड़ी संख्या में भगत सिंह चौक पहुंचकर माल रोड के बैरियर पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही माल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के वाहनों का प्रवेश रोक दिया। इस दौरान माल रोड और चौक पर लंबा जाम लगने से पर्यटक व स्थानीय लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और पालिका की महिला कर्मी के साथ गलत व्यवहार करने वाले पर्यटन प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए। पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र और समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। पर्यटन प्रभारी पिछले कुछ वर्षों से लगातार पालिका कर्मियों, पर्यटकों, स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है, लेकिन पालिका अध्यक्ष उसे ऊंचे पदों पर बैठाते रहे। जौनपुर निवासी मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि जब तक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि पर्यटन प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भरत सिंह कुमाईं, सुरेंद्र सिंह रावत, दिनेश पंवार, सरिता पंवार, कुलदीप रावत, सूरवीर सिंह रावत, बादल प्रकाश मौजूद थे।
सभी पदों से किया मुक्त, एक मामले में मुकदमा
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि पर्यटन प्रभारी को सभी पदों से कार्य मुक्त कर दिया गया है। साथ ही एक मामले में उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को अलग से आदेश दिए गए हैं। जांच में आरोप सही पाए गए तो विभागीय कार्रवाई भी होगी। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जौनपुर क्षेत्र के लोगों के खिलाफ टिप्पणी पर पालिका कर्मी विनोद कुमार ने माफी मांग ली लेकिन पालिका की एक महिला कर्मचारी ने उस पर परोक्ष और अपरोक्ष रूप से दोस्ती करने सहित कई आरोप लगाए हैं। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पर्यटन प्रभारी को सभी पदों से हटाकर विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

पर्यटकों को जाम से न हो परेशानी : मंत्री
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने मसूरी पहुंचे। इस मौके पर पालिका कर्मी की ओर से क्षेत्र विशेष के लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। पालिका अध्यक्ष और प्रशासन से बात कर इसका समाधान किया जाएगा लेकिन ट्रैफिक जाम से पर्यटकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, बादल प्रकाश, सभासद अरविंद सेमवाल, रमेश कनौजिया, मनोज खरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें