फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की हत्या करवा राठी ने पूर्वांचल में पसारे पैर, दिल्ली में माफिया डॉन नीरज से है नजदीकी

Mon, 09 Jul 2018 10:20 PM IST
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सुनील राठी कोर्ट में पेश करने जाते हुए. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या कर गैंगस्टर सुनील राठी ने उत्तराखंड, दिल्ली और वेस्ट यूपी के बाद पूर्वांचल के अपराध जगत में एंट्री की है। गैंगस्टर राठी का दिल्ली में नीरज बवाना गैंग और पंजाब में अमित मलिक गैंग के साथ संपर्क है। 

विज्ञापन


मुन्ना हत्याकांड से संकेत मिल रहे हैं कि अब राठी दिल्ली से लेकर पूर्वांचल तक पैर पसार रहा है। पूर्वांचल के एक माफिया डॉन बृजेश सिंह से राठी के तार जुड़े होने की चर्चा है। बृजेश सिंह से कुख्यात मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग की अदावत भी बताई जाती है। हालांकि अभी यह तहकीकात का विषय है कि राठी ने मुन्ना की हत्या क्यों करवाई।

दिल्ली के सबसे बड़े डॉन नीरज बवाना से राठी की नजदीकी जगजाहिर है तो पंजाब जेल में कैद गैंग का शार्ट शूटर अमित मलिक उर्फ भूरा पंजाब  पंजाब के गैंगस्टरों के खासे संपर्क में है। बागपत जेल में घटी मुन्नी बजरंगी हत्याकांड के कई निहितार्थ निकाले जा रहे है, उसकी वजह चाहे जो हो। लेकिन अब राठी के साम्राज्य का विस्तार होना तय है। क्योंकि, जिस मुन्ना बरजंगी को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर राठी ने कत्ल कर डाला, वह कोई छोटा अपराधी नहीं था बल्कि यूपी के बड़े माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का बेहद खास था। 
विज्ञापन


मुन्ना की हत्या सीधे-सीधे मुख्तार अंसारी से अदावत है, लेकिन इसके पीछे कहीं न कहीं अंसारी के जानी दुश्मन बृजेश सिंह से राठी का कनेक्शन जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी यह तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना इसलिए है, क्योंकि राठी के आपराधिक रिकार्ड में पूर्वी उत्तर प्रदेश से उसका दूर दूर तक कोई ताल्लुक नहीं है। ऐसे में मुन्ना से दुश्मनी की वजह अस्पष्ट है। अब राठी एक, दो नहीं बल्कि तीन प्रदेशों की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में राठी के कदम कैसे और कब ठिठकेंगे, ये देखना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें