फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने रातभर जमकर पी शराब और किया हुड़दंग, अगली सुबह आग से झुलसे बरामद हुए शव

Wed, 24 Jul 2019 08:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के चोरकंडी गांव में दो दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मृतक की पत्नी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतकों के तीसरे दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


आरोप है कि तीनों दोस्तों ने साथ बैठकर जमकर शराब पी और गांव में देर रात तक हुड़दंग मचाते रहे। सुबह इनमें से दो दोस्तों के आग से झुलसे हुए शव बरामद हुए। तहसील पौड़ी के खातस्यूं पट्टी में चोरकंडी गांव स्थित है। जहां गांव के एक घर के रसोईघर में दो आंशिक रूप से जले शव मिले हैं।

Trending Videos

गांव में जमकर हुड़दंग मचाया

राजस्व पुलिस कर्मियों ने बताया कि गांव के तीन दोस्तों रूप सिंह पुत्र अमर सिंह (उम्र 45 वर्ष), धीरज सिंह पुत्र सते सिंह (उम्र 42 वर्ष) व अजीत सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (उम्र 19 वर्ष) सोमवार रात धीरज के घर में शराब पी।

जिसके बाद उन्होंने गांव में जमकर हुड़दंग मचाया। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के समझाने पर उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज भी की। बताया जा रहा है कि एक मृतक रूप सिंह की पोखरीखेत बाजार में वेल्डिंग दुकान है। उसका परिवार पोखरीखेत में ही रहता है।

रसोईघर के बाहर कुंडी लगी हुई थी

जबकि दूसरे मृतक धीरज का परिवार दिल्ली में रहता है, वह गांव में पशुपालन (भेड़-बकरी) का काम करता है। आज सुबह जब रूप सिंह अपनी दुकान नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ग्रामीणों के साथ धीरज के घर पहुंची।

वहां धीरज के रसोईघर के बाहर कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा खोलने पर भीतर धीरज व रूप सिंह के शव झुलसी हुई अवस्था में पड़े हुए थे। इनके पास शराब की बोतले बिखरी पड़ी थी।
विज्ञापन

हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया

नायब तहसीलदार रामपाल सिंह रावत ने बताया कि रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर का पाइप हटाया गया था, जिससे गैस का रिसाव हो रहा था। रसोईघर के भीतर शव झुलसे हुए व अन्य सामान अधजली अवस्था में बिखरा मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक रूप सिंह की पत्नी रीना देवी ने तीसरे दोस्त अजीत सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पूछताछ के लिए अजीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। कहा कि मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। हालांकि अभी मौत की असल वजह और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें