शीशमबाड़ा स्थित प्लांट के बाहर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में लोगों का क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने नगर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र प्लांट के अन्यत्र शिफ्ट नहीं होने पर दीपावली के बाद भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
सोमवार को सतपाल धानिया, भंते धम्म च्रकधारी और आशा रावत क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान सतपाल धानिया ने कहा कि सरकार लोगों की मांग को अनसुना कर रही है। पूर्व में प्लांट सहस्त्रधारा रोड पर संचालित था। लेकिन, वहां पर कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर सरकार ने प्लांट को शीशमबाड़ा में शिफ्ट कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में शशि कुमार, कल्पना, काशिफ, सुधीर रावत, मिठ्ठन लाल, प्रेम सिंह नेगी, मेहरूना परवीन, नवीन भट्ट, शशि तोमर, एके झा, रितु ठाकुर, संदीप भंडारी, रविकांत सिंघल, नीमा जोशी, उमा पंवार, कमला नेगी, हेमंत चौधरी, अनीस अहमद, डॉ. राजाराम आदि मौजूद रहे।