फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालय बंटे अब नौकरशाही में होगा फेरबदल: शासन स्तर पर होमवर्क शुरू, सीएम और मंत्रियों की परिक्रमा करने लगे अधिकारी

Thu, 31 Mar 2022 02:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कतिपय अधिकारियों ने तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की परिक्रमा शुरू कर दी है। पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।
विज्ञापन
फोन पर वार्ता करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने मंत्रियों को मंत्रालय बांटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब आने वाले कुछ दिनों में नौकरशाही फेरबदल की कवायद को अंजाम देंगे। नई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बदलाव की शुरुआत शासन स्तर से करेंगे। इसका होमवर्क शुरू हो गया है। कतिपय अधिकारियों ने भी तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की परिक्रमा शुरू कर दी है। पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें...विपक्ष के तंज और सत्ता के जवाब: 'भाजपा विधायक की सूखी दाढ़ी बता रही तेल की महंगाई'  पढ़िए उत्तराखंड सदन की रोचक बातें 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भी नए अवतार दिखेंगे

अपने पहले कार्यकाल में रक्षात्मक दिखाई देने वाले मुख्यमंत्री धामी अब इस बार नए अवतार में दिखेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि उनकी दूसरी पारी ज्यादा आक्रामक होने जा रही है। वे अफसरों की ऐसी टीम तैयार कर रहे हैं जो परिणाम दे सके। अपनी पुरानी टीम से कुछ अफसरों को वे छांट सकते हैं। हालांकि पुरानी टीम के सभी अफसर-कारिंदे उनकी सेवा में जुट गए हैं। 

विज्ञापन

हाकिमों और कप्तानों की भी आएगी बारी

तबादलों की बारी जिलों के हाकिमों और कप्तानों की भी आएगी। लेकिन उससे पहले सचिवालय में तैनात कुछ अफसरों के विभागों में बदलाव मुमकिन है। इसके बाद विभागों में भी बदलाव दिख सकता है। फिर फील्ड स्तर पर भी परिवर्तन होगा। 

अफसरों और कारिंदों की जवाबदेही तय होगी
ऐसे संकेत हैं कि मुख्यमंत्री अफसरों और कारिंदों की जवाबदेही तय करेंगे। एक निश्चित अवधि में अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी और जो परिणाम नहीं दे सकेंगे, उनकी जगह दूसरे अफसरों को मौका दिया जाएगा।

मंत्री भी चाह रहे हैं बदलाव
मंत्रालय मिलने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री भी अब अपने-अपने विभागों में बदलाव चाह रहे हैं। पोस्टिंग के लिए अफसर और कारिंदों की सिफारिशें पहुंच रही हैं। आने वाले दिनों में सरकार के मंत्री भरोसेमंद और परखे हुए अफसरों को अपने विभागों में अहम पदों पर तैनात करने की सिफारिश करते दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें