फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां चोटी 'चुड़ैल' के बाद अब गुप्तांग काटने वाले बदमाशों ने मचाया कहर, पुलिस भी हैरान!

Tue, 15 Aug 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पिछले कुछ ‌दिनों से रुद्रपुर में चोटी कटने का सिलसिला जारी है। अब इसके बाद जिले में ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में देर रात ‌कुछ बदमाशों ने एक युवक का गुप्तांग काटा और फरार हो गए। पीड़ित युवक बीच सड़क में तड़पता रहा। जिसे स्‍थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

रम्पुरा निवासी रोहित पुत्र महेश पाल रम्पुरा में ही बिजली का काम करता है और नाटक मंडली से जुड़कर जागरण आदि में काम करता है।

आंखों पर पट्टी बांधकर उसका गुप्तांग काट दिया

Molested
परिजनों का कहना है कि शनिवार देर शाम रोहित जागरण करने के बाद प्रीत बिहार स्थित मंदिर में शनि देव महाराज को तेल चढ़ाने गया था।

इस दौरान एक कार से आए चार बदमाशों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसका गुप्तांग काट दिया और उसको फेंककर चले गए।

आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे अमृत हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उस क्षेत्र में यदि ऐसी कोई घटना होती तो निश्चित रूप से वहां पर खून के धब्बे या कोई अन्य सुराग मिलते।
 
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों व महिलाओं से मंदिर पर जाकर पूछा तो वहां भी ऐसी कोई घटना न होने के बारे में बताया गया।

ऐसे में पुलिस को उसके हुलिए के हिसाब से स्वयं कारित घटना का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें