तीन जुलाई 2019 का शासन का आदेश है कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को अगले आदेश तक न हटाया जाए। बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने कहा कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाने थे। इसके बावजूद इन स्कूलों के कुछ शिक्षकों के तबादले किए गए थे।
शासन से रोक के बाद भी नैनीताल जिले में उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से जूनियर के शिक्षकों के तबादले कर दिए गए थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तबादले रद्द कर दिए गए हैं। शासन के उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से जूनियर के शिक्षकों को अगले आदेश तक न हटाने के आदेश हैं, इसके बावजूद नैनीताल जिले में 18 स्कूलों के 45 शिक्षकों के तबादले कर दिए गए थे।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर के मुताबिक नैनीताल जिले में विषय समायोजन के नाम पर यह तबादले किए गए थे, जबकि तीन जुलाई 2019 का शासन का आदेश है कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को अगले आदेश तक न हटाया जाए।
बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने कहा कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाने थे। इसके बावजूद इन स्कूलों के कुछ शिक्षकों के तबादले किए गए थे। इससे संबंधित आदेश को रद्द कर दिया गया है।