फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs BAN T20: चल गया राशिद की फिरकी का जादू, बेहद रोमांचक मुकाबले में जीता अफगानिस्तान

Fri, 08 Jun 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
t20 in dehradun
विज्ञापन

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर एक रन से जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 146 रन का टारगेट दिया था।

विज्ञापन


आखिरी ओवर में करिश्माई स्पिनर राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी कर अफगानिस्तान को एक रन से रोमांचक जीत दिला दी। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे, लेकिन वह आठ रन ही बना सकी।

इस तरह अफगानिस्तान ने तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 46 और महमदुल्लाह ने 45 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


सबसे अधिक 46 रन बनाकर बांग्लादेश टीम के मुश्फिुकर रहीम मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं राशिद खान के नाम प्लेयर ऑफ दि सीरीज का खिताब रहा।

बांग्लादेश की ओर से नजमुल इस्लाम और कप्तान शाकिब अल हसन ने किफायती गेंदबाजी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को मोहम्मद शहजाद(26 रन) और उस्मान घानी(19 रन) ने सधी शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान असरगर स्टेनिकजई ने तेज खेल दिखाया और शमीउल्लाह शेनवारी के साथ मिलकर टीम को आगे ले गए।

असगर के आउट होने के बाद अफगानिस्तान के रन रेट में थोड़ा कमी आई, लेकिन शेनवारी आखिरी गेंद तक जमे रहे, जिसकी बदौलत टीम ने 145 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन और नजमुल इस्लाम ने किफायती गेंदबाजी की। नजमुल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं शाकिब ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। अबु जाएद को भी दो विकेट मिले।

आज मैच को लेकर हर किसी के मुंह पर राशिद खान का नाम है। राशिद खान पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन कर अफगानिस्तान की टीम को जीत दर्ज करा चुके हैं। तीसरे मैच में राशिद की फिरकी ने इस बार बांग्लादेश की टीम ढेर कर दिया।

विज्ञापन

ये हैं टीमें

t20 in dehradun
अफगानिस्तान की टीम
मो. असगर स्टैनिकजई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, उस्मान घनी, नजीबुल्लाह जदरान, समीउल्लाह शिनवारी, शफीकुल्लाह शफक, दारविश रसूली, करीम जनत, मोेहम्मद नबी, गुलबदीन, राशिद खान, शरफुद्दीन, मुजीब उर रहमान, शापूर जदरान, आफताब आलम में से।

बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, लिट्टन कुमार दास, सौम्य सरकार, मुश्फिुकर रहीम, महमूद उल्लाह, शब्बीर रहमान, मुसद्दिक हुसैन, रुबेल होसेन, मो. मेहंदी हसन मिराज, आरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, अबू हैदर, अबू जायद, मुस्तफिजुर रहमान में से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें