चमोली जिले से आठ दिन पहले इलाके से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने एक युवक के साथ गाजियाबाद के पिपलहेड़ा गांव से बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के परिजनों को थराली बुलाया गया।
थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अज्ञात युवक के साथ लापता होने की तहरीर दी थी।
महिला के मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि एक नंबर पर उसके नंबर से एक नंबर पर अक्सर बात होती है। नंबर की आईडी खंगाली तो वह शाकिर पुत्र जमशेद, गाजियाबाद (उप्र) के मसूरी थाने की निकली।
इस पर ग्वालदम के चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश को टीम के साथ गाजियाबाद रवाना किया। बृहस्पतिवार देर शाम को महिला और शाकिर को थराली लाया गया।