फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न को देखते प्रशासन भी रहा सक्रिय

विज्ञापन
घंटाघर में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम आर राजेश कुमारसंवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने नए वर्ष के जश्न को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए वर्ष के सेलिब्रेशन की किसी भी पार्टी में अनिवार्य रूप से मास्क लगवाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के साथ ही किसी भी तरह के हुड़दंग इत्यादि पर अंकुश लगाने के सुबह ही निर्देश दे दिए थे। इस दौरान पुलिस विभाग भी सभी चेक पोस्ट और पुलिस बैरियर्स से गुजरने वाले लोगों की चेकिंग की। शराब अथवा नशा कर वाहन चलाने वाले लोगों का चालान भी किए गए। जिससे यातायात में किसी तरह का जोखिम न हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोविड-19 के उल्लंघन से संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आशारोड़ी में 29, आईएसबीटी में 28, पलटन बाजार में 15, थाना रायपुर में 16, करनपुर में पांच, मसूरी में 26, तहसील विकासनगर में 171, तहसील ऋषिकेश में 55, तहसील चकराता में 31, डोईवाला में 20 सहित कुल 396 चालन किए गए। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 से संबंधित मानक का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें और लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने व इससे संबंधित प्रावधानों से जागरूक करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें